Nita Ambani Diwali Look: श्री राम-जय राम, लक्ष्मी पदचिन्ह और ओम! दिवाली से पहले नीता अंबानी ने पहनी राम नाम की साड़ी, लगीं सुंदर, PHOTOS

Nita Ambani Diwali Look: नीता अंबानी अक्सर अपने एथनिक लुक के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में वो अपने पति मुकेश अंबानी और बहू श्लोका के साथ रिलायंस दिवाली उत्सव में पहुंचीं. यहां नीता और उनकी बहू श्लोका के लुक ने हर किसी को अपनी तारीफें करने पर मजबूर कर दिया. इस पार्टी में नीता ने जो साड़ी पहनी थी, उस पर सिल्क के धागे से राम नाम लिखा हुआ था.



