8th Pay Commission: रिपोर्ट आने से पहले 67% हो जाएगा DA? समझें कहां से आया ये आंकड़ा

8th Pay Commission DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में जनवरी 2027 से बढ़ोतरी का अनुमान है. मौजूदा 63 फीसदी DA बढ़कर 67 फीसदी तक पहुंच सकता है. यह अनुमान दिसंबर तक महंगाई के आंकड़े अगस्त के स्तर पर बने रहने की शर्त पर आधारित है. खास बात यह है कि यह 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी DA बढ़ोतरी हो सकती है.


