ICC Rankings: मिचेल स्टार्क का नंबर-1 टेस्ट बॉलर के सिंहासन पर फिर कब्जा, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में फिर नंबर-1 का स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने वनडे रैंकिंग में छलांग लगाई, जबकि भारत के श्रेयस अय्यर टी20 बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर पहुंच गए.


