IND vs NZ: कौन पड़ेगा किस पर भारी? रोहित-विराट के सामने कीवी गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा! पहले वनडे में होगी आर-पार की लड़ाई

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टी20 के बाद अब वनडे में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मैट हेनरी के बीच गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है. इसके अलावा भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कांटे की भिड़ंत के लिए तैयार हैं.



