IND vs NZ Test: टीम इंडिया को मिली राहत, प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट के लिए फिट... बुमराह-सिराज के साथ संभालेंगे पेस अटैक
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिए गए हैं. हालांकि, वह पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा.



