'मुझे मिला जनता का जनादेश', नेतन्याहू का दावा, कहा- आतंकवाद समर्थकों को नहीं चाहती जनता

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे एक व्यापक राष्ट्रीय सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अरब पार्टियों के समर्थन पर निर्भर नहीं होंगे. विपक्षी दल भी सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. नेतन्याहू ने दावा किया है कि जनता ने उन्हें अगली सरकार बनाने का जनादेश दिया है.



