दुनियाभर में बज रहा डंका! रामायण की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, अब चीन में 'दंगल' जैसा धमाके की तैयारी?

फिल्म रिलीज होने में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं और नितेश तिवारी की इस फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. वहीं, विदेशों में भी टिकटों की बिक्री 3.9 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है. ऐसे में सवाल है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसी ऐतिहासिक ओपनिंग कर पाएगी, जैसी ट्रेड एक्सपर्ट्स उम्मीद लगा रहे हैं?



