फैक्ट चेक: रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली ‘हिट या फ्लॉप’ की बहस के बीच वायरल हुई AI तस्वीरें

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई इंडिया गठबंधन की रैली की तीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैक्ट चेक में पता चला कि ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि AI की मदद से बनाई गई हैं. इनमें से एक तस्वीर पर ग्रोक का लोगो मिला, जबकि दो अन्य तस्वीरें ओपनएआई के टूल्स से बनाई गई थीं.



