'उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी नाजायज...' बोले बरेली के मौलाना

बरेली के एक मौलाना ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी को 'नाजायज' करार दिया है. ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस शादी को इस्लामी कानूनों के खिलाफ बताया है. उनका कहना है कि मुसलमान और गैर-मुस्लिम के बीच बिना धर्म परिवर्तन के निकाह इस्लाम में मान्य नहीं है.


