Muzaffarpur News: सिनेमा हॉल में फिल्म से पहले दिखेगा एड्स से बचाव का संदेश

Muzaffarpur News: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने सभी जिलाधिकारियों से जिले के सिनेमा हॉल में एचआईवी-एड्स जागरूकता वीडियो दिखाने का अनुरोध किया है। फिल्म शुरू होने से पहले या मध्यांतर में 30 से 60 सेकंड के ये वीडियो प्रसारित होंगे। इनमें संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव और भ्रांतियां दूर करने का संदेश भी दिया जाएगा।, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan


