यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, फसल बर्बाद हुई तो मिलेगा ज्यादा मुआवजा, आपदा में मौत पर अब 8 लाख

Good News: योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत मिलने वाली सहायता के मानकों में बदलाव किया है. राहत राशि के नए मानक 1 अप्रैल से 4 नवंबर 2026 तक हुए नुकसान पर लागू होंगे. इसके तहत खेती-किसानी, पशुपालन, मकान और दूसरी सार्वजनिक सुविधाओं को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि बढ़ाई गई है.

