'रूस के साथ हो रही बहुत बड़ी डील', पुतिन के दूत से मिलकर बोले ट्रंप, कहा- यूक्रेन ही नहीं पूरा यूरोप होगा शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को वॉइट हाउस में पुतिन के दूत से मुलाकात की। उस समय यूक्रेनी अधिकारी भी वॉइट हाउस में थे, लेकिन ट्रंप ने उनसे मुलाकात नहीं की। ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ जल्द ही बहुत बड़ा समझौता होने जा रहा है।


