इबोला पर बड़ी खबर, कांगो रिपब्लिक में इबोला की 2 वैक्सीन का ट्रायल शुरू, 1 भारत की

Ebola Vaccine: दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में कुख्यात इबोला पर बड़ी खबर है. डब्ल्यूएचओ ने इबोला बीमारी को होने से रोकने के लिए 2 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इनमें 1 भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित की गई है. इबोला के कारण सबसे ज्यादा डेमोक्रेटिक रिबल्बिक ऑफ कांगो में परेशानी हुई है, इसलिए इसी देश में इसका पहला क्लिनिकल ट्रायल चलेगा. इबोला के कारण लगभग 80 प्रतिशत मरीजों की मौत हो जाती है.



