कौन हैं मेघना चौधरी...बनेंगी राज्यमंत्री संदीप सिंह की दुल्हन, सगाई में अलीगढ़ आएंगे कई दिग्गज

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह अपनी स्कूल की दोस्त मेघना चौधरी से 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई करेंगे, जिसके बाद 27 नवंबर को दिल्ली में विवाह होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


