'पहले टेस्ट में ही यकीन हो गया था...', सचिन तेंदुलकर की बात हो रही सच, जो रूट के निशाने पर मास्टर ब्लास्टर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 15,921 रन बनाए थे. सचिन इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है. जो रूट के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए इस रिकॉर्ड पर सबकी नजरें टिकी हैं.



