दिल्ली में लगातार चौथे दिन हवा बेहद खराब, 22 इलाकों में AQI 400 के पार; जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित

दिल्ली की हवा लगातार चौथे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, गुरुवार को औसत एक्यूआइ 369 दर्ज किया गया। दिवाली से पहले शुक्रवार से रविवार तक इसके 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है, जिसमें पराली और वाहन प्रदूषण मुख्य कारण होंगे।


