₹2,814 करोड़ की स्कीम, लगेंगे 4 प्लांट... भारत क्रिटिकल मिनरल प्रोसेसिंग में खत्म करेगा चीन का दबदबा!

India's Critical Mineral Scheme: भारत अब लिथियम, निकेल और कोबाल्ट जैसे जरूरी खनिजों की प्रोसेसिंग के लिए चीन समेत दूसरे देशों पर निर्भरता घटाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार ने ₹2,814 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी दी है. इसके तहत देश में चार प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे और कंपनियों को योग्य निवेश पर 30 फीसदी सब्सिडी मिलेगी.



