'कितनी क्यूट हूं मैं...', जेंडर चेंज कर चुकीं अनाया बांगड़ ने सेल्फी खींचकर की खुद की तारीफ, फैन्स भी हुए दीवाने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर करते हुए खुद को 'क्यूटी' बताया. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अनाया पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. जेंडर चेंज के बाद उन्होंने अनाया के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक की.



