'जेल भेज देंगे! BMC कमिश्नर की नवंबर की सैलरी भी रोकेंगे...', सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना का नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बोरीवली में BEST बस स्टेशन की जमीन से अतिक्रमण हटाने में विफलता पर BMC कमिश्नर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की है. कोर्ट ने कमिश्नर और उनके स्टाफ की सैलरी पर रोक लगा दी है और 5 लाख रुपये की कॉस्ट भी लगाई है.



