प्रेमा रावत ने तोड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 14 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेटर प्रेमा रावत ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। वह महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मात्र 14 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी करके यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

