भारत में डीजल बिक्री में उछाल के बीच रूस समेत 7 देशों ने लिया ऐसा फैसला कि सीधा पड़ेगा इम्पैक्ट

Fuel Demand: ओपेक प्लस के कच्चे तेल के उत्पादन लक्ष्यों को दिसंबर में स्थिर रखने के फैसले का सीधा असर भारत पर पड़ेगा। भारत में फेस्टिव सीजन के चलते डीजल की डिमांड में 11.7 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गई है। ओपेक प्लस के कदम से ग्लोबल एनर्जी मार्केट में संतुलन बना रहेगा। साथ ही आयातित महंगाई पर लगाम लगेगी।



