मोहम्मद आमिर ने यूके के नागरिक के रूप में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए किया रजिस्ट्रेशन, IPL ऑक्शन में भी दे सकते हैं नाम

मोहम्मद आमिर ने यूके के नागरिक के रूप में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिससे उनके आईपीएल में भी खेलने का रास्ता खुल सकता है। वहीं संन्यास ले चुके भारतीय खिलाड़ी विजय शंकर और केएस भरत भी 3 नवंबर को दुबई में होने वाले इस ड्राफ्ट का हिस्सा हैं।
