वैश्विक संकट के बीच भारत का बड़ा ऊर्जा प्लान, PM मोदी बोले- खुलेंगे 20 लाख करोड़ रुपये के मौके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत अगले 10 से 11 सालों में 500 गीगावाट अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि भारत ने पेरिस समझौते का लक्ष्य 5 साल पहले हासिल कर लिया है. इसके साथ ही अब भारत में 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश के अवसर सामने आएंगे.



