'नेतन्याहू के कहने पर ईरान पर परमाणु हमला करने वाला है अमेरिका', टकर कार्लसन का ट्रंप को लेकर दावा

US Iran War: टकर कार्लसन ने दावा किया है कि इलेक्शन में बहुमत से बहुत दूर रहने के बाद इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू हताश हो चुके हैं और वो ईरान पर परमाणु हमले के लिए ट्रंप पर दबाव बना रहे हैं। उन्होंने 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर परमाणु हमले की आशंका जताई है। टकर कार्लसन अमेरिका के प्रभावशाली टीवी होस्ट और रूढिवादी पत्रकार हैं और एक वक्त डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी थे।



