हाई रिस्क श्रेणी के लोग सर्दियों में बरतें सतर्कता, वायरल संक्रमण से बचाव के लिए लगवाएं फ्लू की वैक्सीन

सर्दियों में हाई रिस्क वाले लोगों को वायरल संक्रमण और प्रदूषण से बचने के लिए फ्लू वैक्सीन लगवाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने धूप सेंकने, खानपान में बदलाव और मास्क के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


