कभी दिग्विजय के राघौगढ़ पर साधती थीं निशाना, अब उनकी यात्रा पर फूलों की बारिश, BJP की पूर्व MLA के बदले तेवर से चांचौड़ा में सियासी हलचल

कभी दिग्विजय सिंह के सियासी गढ़ राघौगढ़ को चुनौती देने वाली पूर्व बीजेपी विधायक ममता मीना अब उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के स्वागत में आगे नजर आईं। पति और पूर्व IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीना की दिग्विजय से नजदीकियों के बीच इस बदले रुख ने चांचौड़ा में नए राजनीतिक समीकरणों की चर्चा छेड़ दी है।



