झारखंड: थाने में महिला से दुष्कर्म, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 3 गिरफ्तार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक 20 वर्षीय महिला से पुलिस थाने में दुष्कर्म के मामले में थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. वहीं, तीन आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं.


