'दुश्मन के दुश्मन' से हाथ मिलाने की मजबूरी? ममता के कान में फुसफुसाए बेबी, एक तस्वीर से वामपंथ खेमे में खलबली

West Bengal Politics: नई दिल्ली में 'इंडिया' ब्लॉक की साझा रैली से निकली महज एक तस्वीर ने वामपंथी राजनीति के भीतर सालों पुराने जख्मों को कुरेद दिया है और पार्टी कैडर में भारी बेचैनी पैदा कर दी है. मंच पर माकपा महासचिव एमए बेबी का तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के कान में मुस्कुराते हुए फुसफुसाना सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात नहीं, बल्कि बंगाल से लेकर केरल तक लाल झंडे के कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा सियासी झटका साबित हो रहा है.



