लखनऊ में डेंगू का कहर: 72 घंटे में 75 नए केस हुए दर्ज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश के कारण लखनऊ में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले 72 घंटों में डेंगू के 75 नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में कुल मामलों की संख्या 698 हो गई है।



