'10 नवंबर के बाद बैठकर बात करेंगे', शरद पवार के वीडियो से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसमें पवार ने 10 नवंबर के बाद एक साथ बैठकर चर्चा करने की बात कही है. इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं.

