पहले पिछड़ा, फिर दहाड़ा भारत... हॉकी में जापान को फिर 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा

भारत ने जालंधर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल जापान को 4-1 से हराकर जीत लिया. यह भारत का लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब है. भारत पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा और उसने लीग दौर में भी जापान को 4-1 से हराया था.

