अमेरिका में पढ़ा दामाद, एक दिन में बेटी की शादी और बेटे का जनेऊ... अनंत सिंह के घर शाही जश्न की तैयारी

बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के घर 25 नवंबर को दो बड़े मांगलिक आयोजन होने जा रहे हैं. उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी पटना के ऋषिकेश कुमार से होगी, जिन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की है. इसी दिन छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा. शादी के लिए कई एकड़ में भव्य पंडाल, विदेशी फूलों की सजावट और घुड़दौड़ की तैयारी की जा रही है. उन्होंने नीरज कुमार के अलावा पूरे बिहार को न्यौता देने की बात कही है.



