अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन बनीं उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर, जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरनगर की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनु सैन को उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम में हिस्सा लिया था।


